23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड के गुमला में डायन के अंधविश्वास में महिला की हत्या कर शव को बालू में क‍िया दफन, आरोपी गिरफ्तार

रांची, 18 मार्च। झारखंड के गुमला शहर में डायन और जादू-टोना के अंधविश्वास में 50 वर्षीय एक महिला की हत्या कर उसका शव नदी के किनारे बालू में गाड़ दिया गया। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए महिला का शव बरामद किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी कर्मपाल लकड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। गुमला के फाट्टी बगीचा टोली निवासी महिला चार दिनों से लापता थी। उसके पुत्र ने इस संबंध में गुमला सदर थाने को लिखित सूचना दी थी। इसमें बताया गया था वह मुहल्ले में ही स्थित अपने दूसरे घर में जाने के लिए निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी। महिला के पुत्र ने अंधविश्वास में अपनी मां की हत्या की आशंका जताई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद गुमला जिले के एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड की मदद से महिला की तलाश शुरू हुई। इस दौरान पहले एक चप्पल और तौलिया बरामद हुआ। पुलिस ने संदेह के आधर पर महिला के पड़ोसी कर्मपाल लकड़ा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जो उसने हत्या कर शव को दफन करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर खटवा नदी के पास बालू में दफन महिला का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर हॉस्पिटल भेजा है। आरोपी कर्मपाल लकड़ा से पूछताछ में पता चला कि उसकी भाभी की मौत 2019 में सर्पदंश की वजह से हो गई थी। उस वक्त उसने पड़ोसी महिला पर डायन होने और जादू-टोना करने का आरोप लगाया था। यह मामला थाने तक भी पहुंचा था। उस वक्त पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन कर्मपाल का अंधविश्वास दूर नहीं हुआ था। मौका पाते ही उसने महिला की हत्या कर दी और लाश को बालू में दफन कर दिया। पुलिस को इस मामले में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का संदेह है। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ चल रही है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading