June 13, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

उंगली की सर्जरी के बाद संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े

नई दिल्ली,18 मार्च। पिछले महीने उंगली की सर्जरी करवाने के बाद संजू सैमसन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम से जुड़ गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो से मिली जानकारी के अनुसार सैमसन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे थे और यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह अभी विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं। अगर सैमसन फिट नहीं होते हैं, तो ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का विकल्प हो सकते हैं। फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी जुरेल ने सैमसन की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की थी। उस मैच में बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके रियान पराग भी आरआर के लिए खेलने को तैयार हैं। इस चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 से बाहर हो गए थे, लेकिन रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में उन्होंने वापसी की थी। सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था और 26 ओवर की गेंदबाजी भी की थी। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 26 मार्च और 30 मार्च को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो घरेलू मैच खेलेगी।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading