26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – भगवान परशुराम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली कांग्रेस नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Jabalpur News – ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन के खिलाफ जबलपुर के लॉर्डगंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता और विश्व हिन्दू परिषद के नेता रोहित तिवारी हीरा द्वारा लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेखा विनोद जैन ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भगवान परशुराम की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से की, जिससे ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 196, 299, 302 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, रेखा विनोद जैन द्वारा की गई इस पोस्ट से संपूर्ण ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि यह पोस्ट सामाजिक वैमनस्यता फैलाने और दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने की नीयत से की गई।

शिकायतकर्ता रोहित तिवारी हीरा और प्रवीण तिवारी ने पुलिस से अनुरोध किया कि रेखा विनोद जैन को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है और संबंधित फेसबुक पोस्ट को भी अपने रिकॉर्ड में लिया है। इस पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न संगठनों ने नेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

एमडीआर से भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा : आरबीआई

Newsdesk

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading