September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पुणे: हिंजेवाड़ी में टेंपो ट्रेवलर में लगी भीषण आग, चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत और कई घायल

पुणे, 19 मार्च। पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में एक टेंपो ट्रेवलर में भीषण आग लग गई। टेम्पो में सवार चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। चारों लोग व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे। इस टेम्पो में कंपनी के कुल 12 कर्मचारी यात्रा कर रहे थे। टेंपो जलकर राख हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंजेवाड़ी फेज-1 में ड्राइवर के पैरों के नीचे अचानक आग लग गई। तभी ड्राइवर और आगे का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया। हालांकि, पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चार लोगों की जलकर मौत हो गई।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जशपुर में बनेगा फुटबाल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading