23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भोपाल : शिवपुरी में नाव हादसे में लापता सात लोगों की तलाश जारी

Shivpuri News (भोपाल), 19 मार्च। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माता टीला बांध में नाव पलटने से हुए हादसे में लापता सात लोगों की तलाशी का अभियान जारी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के रजावन गांव के करीब स्थित माता टीला बांध पर बने एक टापू पर स्थित सुठालिया मंदिर में दर्शन करने मंगलवार की दोपहर को 15 लोग नाव पर सवार होकर गए थे। नाव में क्षमता से ज्यादा लोग थे, जिस कारण वह पलट गई थी। आठ लोगों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया, जबकि नाव में सवार सात अन्य लोग लापता हो गए थे। राहत और बचाव कार्य पूरी रात चला और बुधवार सुबह भी जारी है। अभी तक लापता लोगों का तक कुछ पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि लापता सात लोगों में तीन महिलाएं और चार बच्चे हैं। उनकी तलाशी के लिए एसडीआरएफ के जवान जुटे हुए हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी दिनेश शुक्ला के अनुसार, लापता लोगों की तलाश जारी है। सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिक और एनडीआरएफ के जवानों की मदद से आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हादसे के संबंध में मैंने शिवपुरी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर मौजूदा हालात की जानकारी ली है। साथ ही नदी में डूबने की वजह से लापता हुए लोगों के तत्काल रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम निरंतर कार्य कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading