October 31, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

93 वर्षीय पानी देवी गोदारा ने नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड, स्वीडन और इंडोनेशिया में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

बीकानेर, 20 मार्च। राजस्थान के बीकानेर की 93 वर्षीय पानी देवी गोदारा ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी शानदार फिटनेस और खेल की क्षमताओं को साबित किया है।

पानी देवी का अगला लक्ष्य अगस्त में स्वीडन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है। इसके अलावा, सितंबर में इंडोनेशिया में होने वाली एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी उनका चयन हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बीकानेर की चौधरी कॉलोनी में रहने वाली पानी देवी अपनी गायों और भैंसों की सेवा करते हुए अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह नियमित रूप से व्यायाम करती हैं, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह साबित होता है कि उम्र केवल एक संख्या है और अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पानी देवी की यह उपलब्धि न केवल बीकानेर, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनके संघर्ष और मेहनत से आज की महिलाओं को यह सीखने को मिलता है कि शिक्षा और सही दिनचर्या अपनाकर किसी भी आयु में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

पानी देवी ने कहा, “मुझे विदेश जाने की बहुत खुशी है। मुझे यह खेल खेलते हुए तीन साल हो गए हैं। इन तीन साल में मैंने बहुत कुछ सीखा है। उसी दम पर मैंने यह सब हासिल किया है। मुझे उम्मीद है कि विदेश से भी मैं मेडल जीतकर लाऊंगी। मुझे खेलकूद में बहुत खुशी मिलती है और मैं हमेशा इसे जारी रखना चाहती हूं। मुझे खेलना-कूदना बहुत अच्छा लगता है। मेरी बहुत इच्छा है कि मैं विदेश जाऊं, वहां खेलूं-कूदूं और मेडल जीतकर लाऊं। इसके लिए मैं यहां तैयारी भी करती हूं।”

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

Leave a Comment