24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कांग्रेस है रावण की सेना : भाजपा नेता डॉ. हितेश वाजपेयी

भोपाल 22 मार्च। मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी ने बड़ा हमला बोला है और कांग्रेस को रावण की सेना करार दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में राज्य की सरकार के कुंभकरण की नींद में होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, इसमें कांग्रेस का एक विधायक कुंभकार बना था और तमाम विधायक उसे जगाने की कोशिश कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की सरकार पर जमकर हमले बोले थे और आरोप लगाया था कि सरकार कुंभकरणीय नींद में है। यही कारण है कि घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

भाजपा प्रवक्ता वाजपेयी ने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान में देख रहे हैं कि विधानसभा में रावण की सेना यानी कि उमंग सिंघार की सेना के बाकी लोग कुंभकरण जो उनका साथी है, उसे जागने को कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनकी सेना राम की सेना का मुकाबला नहीं कर पाए यानी कि भाजपा सरकार मोहन यादव सरकार का। उन्होंने एआई टूल ग्रोक का जिक्र करते हुए कहा कि आज ग्रोक साहब से पूछ ही लिया कि जब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में कितने डकैत सक्रिय थे और आज जब मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं तब कितने हैं?

इस पर जो जवाब आया वह बताता है 100 से ज्यादा डकैत दिग्विजय सिंह के शासनकाल में पाले पोसे जा रहे थे, वही आज वर्तमान सरकार में एक भी डकैत नहीं है, यह महत्वपूर्ण है। इससे कह सकते हैं कि दूध का दूध पानी हो गया कि कांग्रेस में विपक्ष रहते हुए भी रावण की सेना और भाजपा की सरकार रामपथ पर अग्रसर है। राज्य के विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर अन्य गड़बड़ियों पर रोक न लगा पाने का आरोप भी लगाया है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment