November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा : पानीपत में जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या

पानीपत, 22 मार्च। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने इस दौरान उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी फायरिंग की। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना, उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर फायरिंग की। वारदात में जेजेपी नेता की मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों लोग घायल हो गए। हमलावर की पहचान जागसी गांव के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। रविंद्र मिन्ना मूल रूप से जागसी गांव के रहने वाले थे, लेकिन वह शहर के विकास नगर में रह रहे थे। हरियाणा में साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें पानीपत शहर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले, 14 मार्च को सोनीपत जिले के जवाहरा गांव में भाजपा नेता और मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, पुराने जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी ने गोली मारकर उनकी हत्या की थी।

इस घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो सीआईओ और एक एसएचओ मोबाइल टीम हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण एक पुरानी रंजिश थी, जिसमें पड़ोसी से जमीन को लेकर आपसी मतभेद थे। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि जवाहरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दावा किया था कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment