November 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीय

कुणाल कामरा के दफ्तर में तोड़फोड़ : शिवसेना के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Kunal Kamra, 24 मार्च। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में 11 शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। खार पुलिस ने इन आरोपियों को कुछ समय पहले बांद्रा कोर्ट में पेश किया, वहीं मामले में शिवसेना युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी राहुल कनाल को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है, हालांकि उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने राहुल कनाल को सोमवार को खार पुलिस स्टेशन बुलाया था, जहां से वह थोड़ी देर बाद बाहर निकल गए, लेकिन उन्हें फिर से 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया।

खार पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को नामजद किया था और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने शिवसेना के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों के बाद, इस पूरे मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिसमें कई लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया है, जबकि कुछ का मानना है कि कॉमेडी की भी एक सीमा होनी चाहिए।

कुणाल कामरा ने अपने कॉमेडी शो में एक गीत के जरिए बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। उन्होंने छिपे-ढके अंदाज में उन पर शिवसेना छीनने का आरोप लगाया। अपनी बात को और बल देने के लिए कामरा ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण दिया था। रविवार को उन्होंने इस शो की क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाली, जिसके बाद हंगामा बरप गया। शिवसैनिकों ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई है। बता दें कि इससे पहले भाजपा विधायक राम कदम ने इसे कुणाल कामरा की ‘ओछी पब्लिसिटी’ करार दिया था। उन्होंने कहा, ” कुणाल कामरा जिस प्रकार की भाषा और बर्ताव देश के शीर्ष नेता और पत्रकारों के लिए करते हैं, अब समय आ गया है वह जहां मिलें उन पर कालिख पोत दी जाए।”

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment