September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

86 देशों में फैला है कोरोना का नया वैरिएंट : डब्ल्यूएचओ

जनेवा, 10 फरवरी | विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की है कि कोरोना वैरिएंट बी.1.1.7, जिसे पहली बार 20 सितंबर को ब्रिटेन में पाया गया वह अब 86 देशों में फैल चुका है। अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अद्यतन में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैरिएंट बी.1.1.7 में प्रसार में वृद्धि हुई है, और प्रारंभिक निष्कर्षो के आधार पर रोग की गंभीरता में वृद्धि के कुछ प्रमाण मिले हैं।

7 फरवरी तक अतिरिक्त छह देशों ने इस संस्करण के मामलों की सूचना दी है।

डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा, उदाहरण के तौर पर ब्रिटेन की बात करें तो नया वैरिएंट का सैंपल जांच 14 दिसंबर के सप्ताह में 63 प्रतिशत से बढ़कर 18 जनवरी के सप्ताह में 90 प्रतिशत हो गया है।

सीएनएन की रिपोर्ट अनुसार, इसके अलावा डब्ल्यूएचओ दो अतिरिक्त कोरोना के प्रकार पर भी निगरानी कर रहा है जो सक्रिय रूप से फैल रहे हैं। इ.1.351 शुरू में दक्षिण अफ्रीका में देखा गया था और पी.1 स्ट्रेन को पहली बार ब्राजील में पाया गया।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, “7 फरवरी तक 44 देशों में इ.1.351 स्ट्रेन के मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 देशों में पी.1 स्ट्रेन पाए गए हैं।”

अन्य ख़बरें

बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading