July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम संगठनों का पटना में विरोध प्रदर्शन, धरना पर बैठे

पटना, 26 मार्च। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और देशभर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक मुस्लिम संगठन बुधवार को पटना में गर्दनीबाग धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शन में विभिन्न मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। धरनास्थल पर पहुंचे लोगों ने भाजपा समेत एनडीए के उन राजनीतिक दलों के खिलाफ भी नाराजगी जताई, जिन्होंने बिल का समर्थन किया है। बिहार के कई जिलों से भी लोग यहां पहुंचकर धरने में शामिल हुए।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि आज जो हालात देश में हैं, उनके मुताबिक जिनके भी अधिकारों का अतिक्रमण होगा और लोगों का हक छीना जाएगा, उसे बचाने के लिए वे लोग मैदान में उतरेंगे। हम भी इसी को लेकर यहां पहुंचे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि यह गलत कर रहे हैं। यह राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं।

धरना देने वाले लोग कठमुल्ले हैं और धार्मिक भावना भड़का कर देश में फिरकापरस्ती लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार एनडीए की ही बनेगी। कांग्रेस विधायक नीतू कुमार ने कहा कि यह देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों का है। इस देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। भाजपा के लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं, इसलिए विरोध हो रहा है। पूर्वी चंपारण से मुस्लिम संगठन के आए लोगों ने कहा कि हमारे बड़ों ने हमें बुलाया है, इसलिए हम यहां हाजिर हुए हैं। जो फैसला होगा, वह हमें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल हमें मंजूर नहीं है

अन्य ख़बरें

‘मुझे आप पर गर्व है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर थरूर ने जेन-जी को दिया खास संदेश

Newsdesk

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई, अशांति फैलाने वाले 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

ओडिशा और गुजरात में आईएमडी का रेड अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading