40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, हमेशा रहेंगे एनर्जेटिक

Summer Fruits Benefits। गर्मी का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, उमस और थकान लेकर आता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होना आम बात है, लेकिन सही खानपान अपनाकर हम इन समस्याओं से बच सकते हैं। खासतौर पर, कुछ खास फलों को अपने आहार में शामिल करके आप न केवल हाइड्रेटेड रह सकते हैं बल्कि पूरे दिन एनर्जेटिक भी महसूस कर सकते हैं। गर्मी का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, उमस और थकान लेकर आता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होना आम बात है, लेकिन सही खानपान अपनाकर हम इन समस्याओं से बच सकते हैं। खासतौर पर, कुछ खास फलों को अपने आहार में शामिल करके आप न केवल हाइड्रेटेड रह सकते हैं बल्कि पूरे दिन एनर्जेटिक भी महसूस कर सकते हैं।

तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह न केवल शरीर की गर्मी को कम करता है बल्कि एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी और पोटैशियम मांसपेशियों की थकान दूर करने में सहायक होते हैं। खरबूजा भी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन फल है। यह हल्का होता है और पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और त्वचा को भी चमकदार बनाते हैं।

फलों का राजा आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, और ई पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। आम खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। लीची गर्मियों का स्वादिष्ट और रसीला फल है, जिसमें प्राकृतिक शर्करा और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह न केवल शरीर को तरोताजा रखता है, बल्कि गर्मी के कारण होने वाली थकान को भी दूर करता है।

पपीता गर्मियों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं। पपीता खाने से पेट हल्का रहता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा करता है। नारियल का गूदा भी फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जिससे एनर्जी बनी रहती है। संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाती है।

 

 

अन्य ख़बरें

15 जून 2026 का पंचांग: इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय

Newsdesk

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading