23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची के पास गांव में जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल

रांची, 2 अप्रैल। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में मंगलवार की रात आदिवासियों के त्योहार सरहुल पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। इस संघर्ष में दोनों पक्ष से करीब सात-आठ लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में एक आदिवासी पाहन (पुजारी) भी हैं। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने स्थिति को तत्काल काबू में कर लिया। इसके बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया गया है कि हेठबालू गांव में एक समुदाय के लोगों ने अपने त्योहार को लेकर सड़क के दोनों छोर पर बिजली की लड़ियां लगाई थीं।

मंगलवार को सरहुल पर इसी रास्ते से जब जुलूस निकला, तो उनके झंडों से सड़क किनारे लगी बिजली की कई लड़ियां टूट गईं। इसी बात पर दो पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। सरहुल जुलूस का नेतृत्व करने वाले पाहन सहित कई अन्य को गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अभय कुमार, कांके सीओ जय कुमार राम, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अंजय बैठा सहित कई अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

उन्होंने लिखा, “आज फिर हेमंत सरकार के संरक्षित विशेष समुदाय के मनचलों ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा को ध्वस्त करने का मौका नहीं छोड़ा। रांची के पिठौरिया में समुदाय विशेष द्वारा सरहुल मना रहे झारखंडवासियों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार अविलंब दंगाइयों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें।”

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading