May 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (रीजनल)हेल्थ एंड साइंस

राजस्थान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया

जयपुर, 11 फरवरी | राजस्थान में बुधवार तक 5.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने वैक्सीन शॉट्स प्राप्त किए हैं, जिससे अबतक टीका प्राप्त करने वालों का प्रतिशत बढ़कर लगभग 70 हो गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य प्रशासन ने अधिक टीकाकरण केंद्रों को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह अभियान राजस्थान के लगभग 600 स्थलों पर चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट निदेशक(टीकाकरण) डॉ. रघुराज सिंह ने कहा, ” पहले चरण के दौरान, हमारे पास 8,09,171 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था और राज्य इसमें से लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सक्षम हो गया। इससे पहले कि हम अगले चरण में आगे बढ़ें, इस तरह के और शिविर लगाएं जाएंगे और अधिकतम संख्या में हेल्थकेयर वर्कर्स को शॉट्स दिए जाएंगे।”

अन्य ख़बरें

का आहार ही बच्चे की ताकत, अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये पौष्टिक चीजें

Newsdesk

तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम

Newsdesk

हर महिला को पता होने चाहिए पेट्रोलियम जेली से जुड़े ये हैक्स, त्वचा को बनाएंगे चमकदार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading