29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बसाने पर बोले विवेक तन्खा, ‘निजी जमीन पर आदमी कुछ भी कर सकता है’

Bhopal latest news,06 अप्रैल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बनाए जाने की घोषणा और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के इसका समर्थन करने पर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि निजी जमीन पर व्यक्ति कुछ भी कर सकता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू गांव की आधारशिला रखी है, जिसका भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि अगर हिंदू गांव बन रहा है, तो उसी के तर्ज पर बाकी धर्मों के लिए मुस्लिम, सिख और ईसाई गांव भी बसाने चाहिए। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, “अगर कोई व्यक्ति जमीन खरीदता है, उस पर वह किसे बसाता है, उसका नियंत्रण खरीदने वाले व्यक्ति के पास ही होता है। मान लीजिए मैंने 100 एकड़ जमीन खरीद ली और उस पर लोगों को बसा दिया। अब उसे कोई भी गांव का नाम दे सकता है।”



उन्होंने कहा, “जहां तक देश का सवाल है, कोई शासन नहीं कर सकता है। व्यक्ति अपनी इच्छाएं पूरी कर सकता है। कल्कि पीठ का वकील मैं ही था। इलाहाबाद हाई कोर्ट में मैंने ही मदद की। आठ साल बाद हमें जीत मिली। हर सरकार कल्कि पीठ का विरोध कर रही थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उस समय यही तर्क दिया कि निजी जमीन पर कुछ भी कर सकते हैं।”



इससे पहले बुधवार को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया था कि सनातनियों को एकजुट करने के लिए गांव-गांव, घर-घर जोड़ो सनातन अभियान चलाया जाएगा।



बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गांव-गांव, घर-घर जोड़ो सनातन अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा था कि इसी माह एक नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। इसका नाम है ‘गांव-गांव घर-घर जोड़ो सनातन अभियान’। इस अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर, नुक्कड़, गली-गली में बागेश्वर धाम के प्रकल्प को पहुंचाएंगे। हिंदू राष्ट्र के सपनों को साकार करने के लिए घर-घर से कट्टर हिंदुओं को बाहर लाया जाएगा।



उन्होंने कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है, तो पहले हिंदू राज्य बनाना होंगे, हिंदू जिले और गांव बनाने होंगे, और हिंदू गांव, घर और कट्टर हिंदू बनाने होंगे। इसी के लिए एक प्रकल्प सुंदरकांड मंडल बागेश्वर धाम बनाया गया है। यह प्रकल्प इसी माह अप्रैल से शुरू होने वाला है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment