24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जमशेदपुर में रामनवमी के विसर्जन जुलूस के दौरान करंट से पांच लोग झुलसे

jharkhand news in hindi, 08 अप्रैल। जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम रामनवमी के विसर्जन जुलूस के दौरान धार्मिक झंडे के हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से करंट दौड़ गई। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं। इनमें से चार को इलाज के लिए टाटा मोटर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया गया कि यशोदा नगर की शारदा राम बजरंग अखाड़ा कमेटी ने विसर्जन जुलूस निकाला था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। बांस का करीब 40 फीट लंबा ध्वज इसी दौरान सड़क किनारे से गुजरे बिजली के तार से सट गया। ध्वज पकड़कर खड़े पांच लोगों को जोरदार करंट लगा। वे जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। इससे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। घायलों में प्रदीप वर्मा, विजय कुमार डे, संजय कुमार सिंह, एसके प्रसाद एवं एक अन्य युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सघन आबादी वाले इलाके से गुजरने वाले बिजली के हाईटेंशन तार को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन विद्युत वितरण निगम और प्रशासन के अधिकारी उदासीन बने रहे। लोग हादसे के लिए विद्युत वितरण निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। झारखंड में रामनवमी और सरहुल जैसे त्योहारों में विशाल झंडों के साथ निकलने वाली शोभायात्राओं के दौरान बिजली की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष न्यायालय के निर्देश पर अति आवश्यक परिस्थितियों में ही बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। हाल में झारखंड हाईकोर्ट ने शोभायात्राओं के दौरान बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रखे जाने पर संज्ञान लेते हुए सरकार को निर्देश दिया था कि ऐसे मौकों पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment