30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गाजियाबाद : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद, 08 अप्रैल। गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासनिक विंग को भेजे गए इस मेल में फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इस धमकी भरे ईमेल के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बम और गोले जैसे विस्फोटक बनाए जाते हैं, जिससे इस धमकी के बाद सुरक्षा के लिहाज से स्थिति को गंभीर माना जा रहा है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी से पुलिस को सूचित किया गया कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में फैक्ट्री को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद तुरंत पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके। इसके बाद थाना पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading