27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांग्रेस पार्टी सक्रिय सदस्य ने कार से राह चलते लोगो को कुचला ,तीन की मौत

jaipur car accident news – जयपुर के नाहरगढ़ इलाके में सोमवार रात हुए भयावह हिट एंड रन मामले में आरोपी उस्मान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 64 वर्षीय उस्मान खान ने नशे की हालत में तेज रफ्तार सफेद SUV से सड़कों पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

नशे में था आरोपी, चार थानों की टीम ने की तलाश

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय उस्मान खान अत्यधिक नशे में था। वारदात के तुरंत बाद वह फरार हो गया, लेकिन चार थानों की पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस से गहरा संबंध, तत्काल निष्कासन

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी उस्मान खान कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा है। वह जयपुर शहर कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहा था और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद महेश जोशी को अपना राजनीतिक गुरु मानता है। बताया जा रहा है कि उसने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी भाग लिया था।
हादसे के बाद कांग्रेस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पार्टी की जिला कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया। सोशल मीडिया पर उसके कांग्रेस नेताओं के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

नेताओं की प्रतिक्रिया और मुआवजे की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस घटना पर दुख जताया है सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं किशनपोल से विधायक अमीन कागजी ने जयपुर कलेक्टर से मिलकर मृतकों के परिवारों और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी है

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment