23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती

p. chidambaram health update, 09 अप्रैल। गुजरात के साबरमती आश्रम में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई जा रही है। इसके बाद चिदंबरम को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है और उनकी सेहत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। चिदंबरम की सेहत से जुड़ी स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से फिलहाल कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। आपको बता दें, कांग्रेस नेता चिदंबरम अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading