November 1, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

महामारी से पहले रिकॉर्ड 1.5 करोड़ पर्यटक गोवा पहुंचे : मंत्री

पणजी, 12 फरवरी | देश के कोरोनोवायरस महामारी की चपेट में आने से पहले रिकॉर्ड डेढ़ करोड़ पर्यटक गोवा आए थे। पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अजगांवकर ने कहा कि एक वैश्विक मास्टर प्लान तैयार करने के लिए गोवा सरकार के साथ काम कर रही वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म केपीएमजी के एक सर्वेक्षण के बाद यह आंकड़े सामने आए।

अजगांवकर ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “केपीएमजी सर्वेक्षण में कहा गया है कि 1.5 करोड़ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक गोवा पहुंचे।”

मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग ने शुरुआत में लगभग 88 लाख पर्यटकों के बारे में जानकारी दी, लेकिन एक सर्वेक्षण में पता चला कि अतिरिक्त पर्यटक अपंजीकृत होटल, गेस्टहाउस और ऐप-आधारित एग्रीगेटरों द्वारा संचालित अन्य आवासों में इस दौरान रहे।

अजगांवकर ने कहा, “इनमें से कई होटल अनरजिस्टर्ड हैं। उन्हें पर्यटन विभाग के साथ पंजीकरण किए बिना बुकिंग नहीं लेनी चाहिए।”

अजगांवकर ने कहा, “पर्यटन विभाग ने इन बुकिंग से कमाई नहीं की। लेकिन लोगों ने पैसा कमाया। यह अवैध है।”

गोवा को देश के प्रमुख समुद्र तट और नाइटलाइफ पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।

अन्य ख़बरें

2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक

Newsdesk

1 नवंबर का पंचांग: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 2:39 बजे तक रहेगा साध्य योग

Newsdesk

Leave a Comment