September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘द भूतनी’ के पहले गाने ‘महाकाल-महाकाली’ में संजय दत्त ने धारण किया रौद्र शिव भक्त अवतार

Sanjay Dutt, 16 अप्रैल : ‘द भूतनी’ के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘महाकाल–महाकाली’ रिलीज़ कर दिया है, जिसमें संजय दत्त एक शक्तिशाली और भक्तिभाव से ओतप्रोत शिव भक्त के रूप में नज़र आ रहे हैं।

यह गाना एक दिव्य शक्ति को समर्पित ऊर्जावान भक्ति गीत है, जो जोश से भरे रिदम और अध्यात्मिक भावना का अद्भुत संगम है। संजय दत्त का रौद्र शिव भक्त अवतार इसमें बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। इस गीत से जुड़ा एक खास अनुभव साझा करते हुए संजय दत्त ने कहा, “जब मेकर्स ने मुझे इस गाने के लिए अप्रोच किया, तो मुझे इससे तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ। कुछ बातचीत के बाद मैंने फिल्म के लिए हां कह दी। यह मेरा पसंदीदा गाना है क्योंकि मैं हमेशा से शिव भक्त रहा हूं — यह मेरा भोलेनाथ को समर्पण है।”

इस भक्तिपूर्ण गीत ‘महाकाल-महाकाली’ को हंसराज रघुवंशी ने गाया है, जबकि संगीत और बोल शब्बीर अहमद ने दिए हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर गाने को साझा करते हुए लिखा, “द डिवाइन हैस डिसेंडेड। महसूस कीजिए उसका प्रचंड रूप, उसकी लय, उसकी गूंज। #MahakaalMahakaali — अब आउट है!”

फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयोनिक और आसिफ खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संजय दत्त इस फिल्म में पहली बार एक “घोस्टबस्टर बाबा” की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को लेकर उन्होंने पहले कहा था, “मुझे कॉमेडी बहुत पसंद है। ‘द भूतनी’ एक हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है। वास्तव में, हॉरर कॉमेडी सबसे मुश्किल शैलियों में से एक है। लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे लगा कि इसमें दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी क्षमता है। मुझे मेरा किरदार बहुत आकर्षक लगा। यह एक ऐसा रोल है जिसमें मास अपील है और मैंने इसे निभाते हुए खूब मज़ा किया।”

यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। इसे दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है।

‘द भूतनी’ 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

अन्य ख़बरें

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading