24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Meerut crime news, 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। मामला अकबरपुर सादात गांव में एक युवक अमित मिक्की की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की। पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी राकेश मिश्रा ने बताया कि अमित की हत्या की साजिश रविता और अमरदीप ने एक हफ्ते पहले रची थी। घटना वाली (12 अप्रैल) रात रविता अपने पति अमित के साथ शाकुंभरी गई थी। लौटते समय उसने प्रेमी अमरदीप को फोन कर सांप की व्यवस्था करने को कहा। रात में अमरदीप एक सपेरे से 1000 रुपये में वाइपर सांप खरीदकर लाया और उसे झोले में छिपाकर लाया।

पूछताछ में पता चला कि रविता ने अमित का गला दबाकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को चारपाई से हटाकर नीचे रखा गया और सांप को शव के पास छोड़ दिया ताकि सर्पदंश से मौत का भ्रम पैदा हो। एसपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत गला दबाने से हुई थी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सांप के काटने के निशान मृत्यु के बाद के थे। एसपी ने बताया, “पुलिस जांच में सामने आया कि रविता और अमरदीप का एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और टाइल्स लगाने का काम करते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए।

अमित को इनके रिश्ते की जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था। रविता ने बताया कि हत्या का विचार उसका था। घटना से पहले रात में अमित और रविता के बीच विवाद भी हुआ था। उसी रात रविता ने अमरदीप को बुलाया और साजिश को अंजाम दिया।”

एसपी मिश्रा ने कहा कि सांप को लाने वाले सपेरे की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सांप को कैसे नियंत्रित किया गया और रात भर उसे कैसे संभाला गया। शुरुआती पूछताछ में किसी और के साजिश में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। एसपी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले के सभी पहलुओं का खुलासा होगा।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment