24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मुंबई : जीशान सिद्दीकी को धमकी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Zeeshan Ziauddin Siddique, 22 अप्रैल। मुंबई पुलिस ने दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब जीशान को एक धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीशान सिद्दीकी को भेजे गए ईमेल में धमकी दी गई कि उनकी हत्या उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह कर दी जाएगी। ईमेल में 10 करोड़ रुपए की मांग की गई और धमकाने वाले ने कहा कि वह हर छह घंटे में ऐसे धमकी भरे ईमेल भेजेगा। इस धमकी से परेशान जीशान ने तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी बाबा सिद्दीकी की हत्या से जोड़कर देखी जा रही है।

बाबा सिद्दीकी एक प्रमुख एनसीपी नेता और व्यवसायी थे। उनकी पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने मुंबई में सनसनी फैला दी थी और अब उनके बेटे को मिली धमकी ने सुरक्षा चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है। जीशान खुद एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

जांच के तहत पुलिस उस ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साइबर क्राइम सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सुरागों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह धमकी किसी संगठित आपराधिक गिरोह या व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ी है। साथ ही जीशान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अन्य ख़बरें

किरनापुर में वार्डों का होगा कायाकल्पः विधायक ने किया  पक्की सड़कों और नालियों का भूमि पूजन

Newsdesk

*लालबर्रा में पुरातत्व बैठक आयोजित हुई*

Newsdesk

अमरकंटक में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर

Newsdesk

Leave a Comment