23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोलकाता में महिला का शव ट्रॉली बैग में मिला,मुँह में चिपका मिला था टेप

कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बागुईहाटी में मंगलवार सुबह सड़क किनारे फेंके गए एक ट्रॉली बैग से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसके होंठ भूरे टेप से लिपटे हुए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार रात कुछ लोगों ने सड़क किनारे पड़ा हुआ यह ट्रॉली बैग देखा था, लेकिन किसी ने उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया।

मंगलवार सुबह एक समाचार विक्रेता की नजर उसी स्थान पर पड़े बैग पर पड़ी, जो रात से वहीं मौजूद था। उसे शक हुआ और उसने एक वरिष्ठ नागरिक को इसकी जानकारी दी। दोनों ने मिलकर पुलिस को इसकी सूचना देने का निर्णय लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब ट्रॉली बैग को खोला गया, तो उसमें एक युवती का शव मिला, जो सलवार-कुर्ता पहने हुई थी और उसके होंठ ब्राउन टेप से चिपकाए गए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एक जांच अधिकारी ने बताया, “मौत का असली कारण अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और फिर उसके शव को ट्रॉली बैग में डालकर सड़क किनारे फेंका गया। हमारी जांच जारी है और प्राथमिक उद्देश्य महिला की पहचान करना है।”

उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की डायरियों की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में उत्तर कोलकाता के कुम्हारटुली इलाके में गंगा नदी के किनारे दो महिलाओं को एक ट्रॉली बैग में एक तीसरी महिला का सिर और अंग-विहीन शव नदी में फेंकते समय गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार की गई दो महिलाएं — मां-बेटी — की पहचान फाल्गुनी घोष और आरती घोष के रूप में हुई थी। ट्रॉली बैग से बरामद शव उनकी ही एक रिश्तेदार सुमिता घोष का बताया गया था।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading