23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

केरल: रैपर वेदान गिरफ्तार, फ्लैट से गांजा बरामद

Kerala: Rapper Vedan arrested after ganja seized from his flat

दो फिल्म निर्देशकों के फ्लैट से गांजा बरामद होने के एक दिन बाद, राज्य आबकारी अधिकारियों ने सोमवार को मशहूर रैपर वेदान (असली नाम हीरानंदस मुरली) को गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम वेदान के किराए के फ्लैट पर पहुंची। वहां वेदान के अलावा आठ और लोग मौजूद थे। तलाशी के दौरान फ्लैट से 6 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया, “उसने (वेदन ने) गांजा सेवन करने की बात स्वीकार की है।”

टीम ने वेदान के म्यूजिक ट्रूप ‘वॉयस ऑफ द वॉयसलेस’ द्वारा उपयोग किए जा रहे दो वाहनों की भी तलाशी ली। चूंकि मात्र 6 ग्राम गांजा मिला था, इसलिए वेदान के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली कि इतनी कम मात्रा में गिरफ्तारी के बाद थाने से जमानत मिल सकती है।

लेकिन जब तलाशी आगे बढ़ी, तो फ्लैट से करीब 9.5 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। वेदान ने बताया कि यह राशि उनके कार्यक्रमों की बुकिंग के एडवांस के तौर पर मिली थी।

मामला यहीं नहीं रुका। आबकारी अधिकारियों को तलाशी के दौरान वेदान के हार में लगा एक बड़ा दांत मिला, जिसे बाद में वन विभाग ने बाघ का दांत बताया। वन अधिकारियों ने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह बाघ का दांत प्रतीत हो रहा है। आबकारी विभाग की जांच पूरी होने के बाद हम इस मामले को अपने हाथ में लेंगे और वन्यजीव अपराध का मामला दर्ज करेंगे।” वेदान ने दावा किया कि यह दांत थाईलैंड से लाया गया था।

वेदन ने 2020 में अपने रैप करियर की शुरुआत की थी। उसी वर्ष उन्होंने ‘नयाट्टू’, ‘करम’ और ‘मंजुम्मेल बॉयज’ जैसी फिल्मों में गीतकार के तौर पर काम किया और बड़ी लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद से वेदान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनका बड़ा फैनबेस बन गया।

हालांकि, फ्लैट से गांजा बरामद होने की खबर सामने आते ही, केरल सरकार ने इडुक्की में उनकी उस प्रस्तुति को रद्द कर दिया, जो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सरकार के दूसरे कार्यकाल की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर होने वाली थी।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading