November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश : सतना में कांस्टेबल को थाने में घुसकर गोली मारी

Satna Crime News 29 अप्रैल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सोमवार की देर रात को एक नकाबपोश अपराधी ने थाने में घुसकर पुलिस आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी। आरक्षक की हालत गंभीर है और उसे उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सतना जिले के जैतवारा थाना में पदस्थ प्रिंस गर्ग थाने के भीतर बैठे हुए थे और खाना खाने की तैयारी में थे, तभी उन्हें आवाज आई और उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक नकाबपोश युवक हाथ में बंदूक लिए हुए था। आरक्षक गर्ग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। बंदूक से किए गए फायर की गोली सीधे आरक्षक गर्ग के कंधे पर जा लगी और उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरक्षक गर्ग को गोली लगने के बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारी उनकी मदद के लिए आए और तुरंत अस्पताल ले गए। सतना अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया और चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। प्राथमिक उपचार करने और परीक्षण करने के बाद उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। आरक्षक गर्ग को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रीवा ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उपचार के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।

घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई हैं। आखिर आरोपी ने ऐसा क्यों किया, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आरोपी की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि उसने थाने में आकर आरक्षक पर गोली चला दी। राज्य में पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जहां सुरक्षा कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। बात हम भिंड, मुरैना के रेत खनन से जुड़े लोगों की कर लें या और कई मामलों में, जहां वन विभाग से लेकर पुलिस जवानों को भी अपराधियों ने निशाना बनाया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment