26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोलकाता होटल हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, सीएम ममता बनर्जी बोलीं- रखा हुआ था ज्वलनशील पदार्थ

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में आग के कारण हुई 14 लोगों की मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही झुलसे या घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “कोलकाता की एक इमारत में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की दुखद खबर बहुत ही परेशान करने वाली और दर्दनाक है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “बड़ा बाजार इलाके में एक निजी होटल (ऋतुराज) में हुई आग की घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने पूरी रात बचाव और अग्निशमन कार्यों की निगरानी की और इलाके में अधिकतम अग्निशमन सेवाओं को पहुंचने का निर्देश दिया। होटल में ज्वलनशील सामग्री रखे होने के कारण कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हूं।” इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।” यह घटना मंगलवार देर रात की है। कोलकाता के बड़ा बाजार के मछुआ फल मंडी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, धुएं की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

Newsdesk

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने योग्य : महापौर
वर्षा ऋतु के बाद 7 दिन

Newsdesk

महापौर के निर्देश पर एम.आई.सी. सदस्य ने संभाग में ली बैठक*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading