September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की इंजन से धुआं निकलने पर मची अफरा-तफरी, यात्री घबराकर उतरे

जयपुर, 3 मई : राजस्थान में शनिवार को जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की इंजन से अचानक धुआं निकलने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना गोतन स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर पहले सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जिससे कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन सुबह 6:00 बजे अपने निर्धारित समय पर जयपुर से रवाना हुई थी और जब यह जोगी मंगरा स्टेशन पार कर चुकी थी, तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

लौको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर किसी बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

इसके बाद जोधपुर से एक वैकल्पिक इंजन रवाना किया गया, जो दोपहर करीब 12 बजे गोतन पहुंचा। प्रभावित ट्रेन को फिर पीछे की ओर जोगी मंगरा स्टेशन तक लाया गया, जहां से यह दोपहर 12:15 बजे अपनी यात्रा पुनः शुरू कर पाई।

इस घटना के चलते इस रूट पर चलने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रोका गया।

डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने इंजन में आई इस तकनीकी खराबी की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे की एक विशेष टीम यह पता लगाएगी कि इंजन में आई खराबी का कारण रखरखाव की कमी थी या कोई अन्य तकनीकी कारण।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते इंजन से धुआं निकलने लगा था। समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया और तकनीकी टीम को मौके पर बुला लिया गया।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया, “ट्रेन संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस शनिवार सुबह 6 बजे समय पर रवाना हुई थी। करीब 9:30 बजे जब यह जोगी मंगरा से आगे बढ़ी और गोतन स्टेशन से दो से तीन किलोमीटर पहले पहुंची, तभी इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इस पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। धुआं देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई और कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए।”

इस घटना की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading