November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – डूडी सरपंच 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विधवा से संबल योजना की राशि देने के एवज में मांगी थी घूस

Jabalpur news today – लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मझौली की ग्राम पंचायत डूडी के सरपंच गोपीचंद कोल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा एक महिला से संबल योजना की राशि देने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायतकर्ता धनिया बाई पटेल पति स्वर्गीय कैलाश पटेल निवासी ग्राम डूडी मझौली द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की थी कि आवेदिका के पति की मृत्यु 2 साल पूर्व हो गई थी। संबल योजना के तहत मेरे अकाउंट में ₹200000 आए थे। ग्राम डूडी सरपंच गोपीचंद कोल विधवा पेंशन तथा राशन पर्ची बनाने के एवज में 35 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत रिश्वत राशि की पहली किस्त लेते हुए गुरुवार को ग्राम पंचायत डूडी के सरपंच गोपीचंद कोल को ₹10000 रिश्वत लेते हुए केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा में रंगे हाथ पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1) B, 13 (2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment