September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, भारत में कई हमलों में था शामिल

इस्लामाबाद ,19 मई । खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। सैफुल्लाह खालिद लंबे समय से भारत के खिलाफ नेपाल से अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था, हालांकि बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मतली, बदीन इलाके से ऑपरेट कर रहा था।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह आतंकी भारत में हुए तीन बड़े हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था। इनमें प्रमुख रूप से साल 2006 में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (क्रस्स्) मुख्यालय पर हमले की साजिश, साल 2001 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (ष्टक्रक्कस्न) कैंप पर हमला और साल 2005 में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ आतंकी हमला शामिल हैं। वह इन नापाक हरकतों को अंजाम देने में सक्रिय था।

अन्य ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)।

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading