25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानियों ने किया प्रदर्शन, -1ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर से मिला करारा जवाब

लिस्बन ,19 मई । भारत से बार-बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब वह विदेशों में भी भारतीय दूतावासों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा ही एक मामला पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में सामने आया, जहां पाकिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
इस कायराना प्रदर्शन का जवाब भारतीय दूतावास ने बड़े ही सधे और साहसिक अंदाज में दिया। दूतावास की इमारत के ऊपर ‘ऑपरेशन सिंदूर का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया, जिस पर लिखा था – ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह संदेश पाकिस्तानियों के लिए सीधी और कड़ी चेतावनी था कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।
भारतीय दूतावास ने इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग (पूर्व में ट्विटर) पर भी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट में कहा, हमारे चांसरी भवन के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़तापूर्वक दिया गया है। दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग देने के लिए पुर्तगाल सरकार और उसके पुलिस अधिकारियों का आभार। भारत ऐसे उकसावे से डरने वाला नहीं है। हमारा संकल्प अटल है।
भारत की यह सख्त और रचनात्मक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी जमकर सराही जा रही है। कई लोगों ने दूतावास की इस रणनीति को डिप्लोमेसी में दमदार जवाब बताया है।
गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर हाल ही में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई एक सशक्त सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है, जिसमें भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाया था। इस अभियान ने आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को फिर से साबित किया।
इस घटना से स्पष्ट है कि भारत अब सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि कूटनीतिक मंचों पर भी पाकिस्तान के प्रपंचों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम और तैयार है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading