22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

jabalpur latest news today

Jabalpur News, 23 मई – थाना खमरिया क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 22 मई की रात करीब 8:30 बजे मानसू रजक उर्फ लक्की (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पंचायत रिठौरी) पर चाकू से हमला किया गया। घायल अवस्था में उसे पहले सिविल अस्पताल रांझी लाया गया, जहां से उसे विक्टोरिया अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस को पीड़ित मानसू रजक ने पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़ित ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और सदगुरु मेडिकल के पास लकी फुटवेयर नाम से एक दुकान भी चलाता है, जिसमें वह जूते-चप्पल, साड़ी, फुल्की और अंडे बेचता है। घटना वाली रात वह अपनी अंडे की दुकान पर मौजूद था, तभी आरोपी अनुराग उर्फ छर्रा कटोरी अंडा खाने आया। दुकान से पानी पीने के बाद वह वहीं खड़ा हो गया।

जब मानसू ने उससे 10 अंडों के 70 रुपये मांगे, तो अनुराग ने पैसे देने से इनकार कर दिया। मानसू ने अपने पिता रविंद्र रजक को फोन करने की कोशिश की, जिस पर अनुराग ने गाली-गलौज की और चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में मानसू के बाएं हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296 और 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading