29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल में दो भाइयों की करंट लगने से मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 26 मई। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोझिकोड में दो भाइयों की मौत पर दुख जताया। प्रियंका ने कहा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान उनके परिवार को इस भयानक त्रासदी को सहने की शक्ति दे। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “कोडेनचेरी, कोझिकोड में दो भाइयों निधिन और ऐविन की मृत्यु की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान उनके परिवार को इस भयानक त्रासदी को सहने की शक्ति दे।

मैं केरल के सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि वे सतर्क रहें, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और खतरनाक क्षेत्रों में समय-समय पर जारी होने वाली सुरक्षा चेतावनियों का ध्यान रखें।” उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील करते हुए कहा, “हमारे सभी यूडीएफ सहयोगी सक्रिय सहायता और देखभाल के लिए तैयार हैं। मुझे विश्वास है कि वे हर समय उपलब्ध रहेंगे और मदद करेंगे। आइए, हम सब मिलकर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करें।”

बता दें कि कोझिकोड में मछली पकड़ते समय दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण बिजली का खंभा पानी में गिर गया था और उसकी चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के पांच जिलों- कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, इन जिलों में अगले 24 घंटों में 7 से 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश को देखते हुए वायनाड जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो आपात स्थिति को संभालने और निगरानी के लिए काम करेगा।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment