37.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सरकारी बस में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया जोड़ा, अदालत ने लगाया जुर्माना; कंडक्टर के खिलाफ भी एक्शन

Maharashtra news today – महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक खाली खड़ी सरकारी एसी बस में एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा बस की पिछली सीट पर शारीरिक संबंध बना रहा था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अदालत तक पहुंचा। अदालत ने सुनवाई करते हुए जोड़े पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, नवी मुंबई नगर निगम ने लापरवाही बरतने और जोड़े के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए बस कंडक्टर को निलंबित कर दिया था, हालांकि बाद में उसे बहाल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, इस घटना का वीडियो एक मोटर ड्राइवर ने तब बनाया जब उसने बस की खिड़की से एक डिलीवरी एजेंट और एक मेडिकल लैबोरेटरी असिस्टेंट को देखा। बताया जाता है कि कंडक्टर कुछ यात्रियों के साथ आगे की सीट पर बैठा था, जिस कारण उसने जोड़े को नहीं देखा।
पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत तायडे ने बताया कि नवी मुंबई नगर निगम के परिवहन विभाग की शिकायत पर कामोठे पुलिस स्टेशन में सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 296 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 110 और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जोड़े की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

अन्य ख़बरें

कोलकाता हाई कोर्ट ने विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की मान्यता पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार

Newsdesk

गाड़ी पांच मिनट में उठती है, कचरा पांच दिन में क्यों नहीं?

Newsdesk

सादर प्रकाशनार्थ हेतु राज्यसभा चुनाव विवाद: युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त सहित भाजपा नेताओं का फूंका ‘रावण रूपी पुतला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading