29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल में पीएम मोदी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं: विष्णु दत्त शर्मा

भोपाल, 28 मई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 मई को होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं। इस आयोजन में ढाई लाख महिलाएं मौजूद रहेंगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि इस समागम की सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बहनों के हाथ में होगी और कार्यकर्ता पीछे रहेंगे। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने एक नहीं, अनेक आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होल्कर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं, ऐसा उन्होंने अपने कार्यों से ही कर सकी हैं।

अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, देशभर के मंदिरों का जीर्णोद्धार, न्यायप्रिय व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यों से आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाईं। देवी अहिल्याबाई ने विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया। महेश्वर साड़ी का निर्माण शुरू कराकर महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसी महिला का सुहाग छीना जाए तो ब्रह्मांड सुरक्षित नहीं रहता।

सीएम ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना हमले में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया, तो बदला लेना तो बनता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों का सिंदूर मिटाने का दुश्मन से ऐसा बदला लिया कि दुनिया ने भारत और भारत की सेना का शौर्य और पराक्रम देखा। उन्होंने कहा कि 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री जी दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकारें भी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें करीब 2.5 लाख बहनें भाग लेंगी। शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन की समूची व्यवस्थाओं का नेतृत्व बहनें ही करेंगी और कार्यकर्ता बंधु उनके पीछे रहेंगे। सभी बहनों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी, उनका अलग-अलग काम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े 10 बजे सम्मेलन में पहुंच जाएंगे, इसलिए सभी बहनों को इस सम्मेलन के लिए व्यवस्थाएं सुबह से ही संभालनी होंगी। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों का जीर्णोद्धार, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने जैसे काम किए। शर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने पर प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं और उनके स्वागत, सम्मान सहित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं नारी शक्ति ही संभालेगी। यह महिला सम्मेलन भी महिला सशक्तिकरण को ही समर्पित है। इसलिए सभी बहनें आज से ही इस सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएं। निश्चित रूप से 31 मई को भोपाल में होने वाला यह सम्मेलन नया इतिहास बनाएगा।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment