23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बीजेपी विधायक की ‘जुबान काट देंगे’ टिप्पणी ने मचाया बवाल मध्यप्रदेश में

BJP MLA’s 'cut the tongue' remark sparks controversy in MP

मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब अशोकनगर ज़िले के चंदेरी से बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इस वीडियो में विधायक रघुवंशी एक वीडियो कॉल के दौरान कथित रूप से यह कहते हुए सुने गए कि —
“जो भी सिंधिया जी के मामले में कुछ बोलेगा उसकी जुबान काट लेंगे।”
यह बयान ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में दिया गया बताया जा रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

यह विवाद अशोकनगर ज़िले के जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद और अधिक गहराता जा रहा है।

दरअसल, सोमवार को अशोकनगर के ईसागढ़ जनपद पंचायत में सचिवों और रोजगार सहायकों की एक बैठक हुई थी। बैठक के दौरान जनपद सीईओ को जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन का कॉल आया, जिसे स्पीकर पर सुना गया। आरोप है कि इस कॉल में जैन ने सांसदों और विधायकों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और सचिवों को किसी भी राजनीतिक संबंध को नज़रअंदाज़ करते हुए शारीरिक दंड की धमकी तक दी।

इस रवैये से नाराज सचिवों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक रघुवंशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में विधायक ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सीईओ द्वारा महिला अधिकारियों की उपस्थिति में अपशब्दों का प्रयोग न केवल प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि महिला कर्मचारियों की गरिमा का भी हनन है।

रघुवंशी ने मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए और आरोपी अधिकारी के खिलाफ त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

वहीं, दूसरी ओर विधायक रघुवंशी के विवादित बयान वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading