23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भाभी का सिर काटकर सरेराह घूमता रहा देवर

कोलकाता/बासंती – आम के बगीचे में आम तोडऩे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि, देवर ने अपनी भाभी सती मंडल (57) की गरदान धारदार हथियार से उतार दी। देवर बिमल मंडल (58) ने न सिर्फ अपनी भाभी का सिर काटा बरन कटे सिर को लेकर ग्राम में घूमता रहा और फिर थाना जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त घटना दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ इलाके में घटी। वारदात से जहां लोग दहल गए वहीं उक्त घटना से बंगाल सहित देश भर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित युवक का नाम बिमल मंडल है। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि पारिवारिक विवाद के चलते इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है। पुलिस को आरोपित बिमल की मानसिक स्थिति को लेकर भी संशय है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना में परिवार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विस्तृत जानकारी के लिए पूछताछ जारी है। वैसे प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने भाभी की हत्या आम तोडऩे को लेकर हुए विवाद में की। लेकिन पुलिस को आरोपी के बातों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं हो रहा है। मृतका के पति की मौत तीन माह पहले हो गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भाभी का कटा हुआ सिर और हथियार लेकर खुद थाने जा रहा था।

पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी पारिवारिक रंजिश हो सकती है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर आम तोडऩे के विवाद को को ही हत्या की वजह माना जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इधर भरतगढ़ मेंप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आरोपी इस भयावह हालात में भी बिल्कुल सामान्य भाव से सड़क पर चल रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विमल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पारिवारिक कलह के कारण ही आरोपी युवक ने भाभी की हत्या की है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading