24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला, जूते पहनकर दादी को श्रद्धांजलि देना संस्कार के खिलाफ

Shoe Controversy Entangles Rahul Gandhi During Bhopal Visit

भोपाल, 3 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जूते पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सवाल उठाया है और कहा कि यह हमारे संस्कारों के खिलाफ है। दरअसल, राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे, यहां वे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। आरोप है कि वे इस दौरान जूते पहने हुए थे, इसी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दादी को पुष्पांजलि अर्पित की और जूते नहीं खोले, यह हमारे संस्कार के खिलाफ है। इन सब बातों का उन्हें ध्यान रखना चाहिए। हमारे देश और समाज में संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता रहती है और ऐसा किया जाना उचित नहीं माना जाएगा। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि वह मध्य प्रदेश आए, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी दलों के लोग आते हैं, अपने दल के अनुसार काम करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच अपने कार्य से, अपने संस्कारों से, अपने कार्यकर्ताओं और अपने कार्यक्रम के माध्यम से सक्रिय रहती है। यही कारण है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।

भाजपा ने जनसंघ के समय से ही राज्य में नगर पालिका से लेकर अन्य चुनाव जीते और सरकार बनाई। यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को 11 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसी सिलसिले में संगठन की बैठक बुलाई गई थी और 11 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकास कार्य होंगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment