37.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजा रघुवंशी की हत्या का मामला दर्ज, शिलांग में SIT गठित, पत्नी सोनम की मिली टी शर्ट, तलाश जारी

Indore Missing Couple News – सोहरा (मेघालय) से लापता हुए इंदौर के दंपती सोनम और राजा रघुवंशी की खोज में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार 8 दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद कल 2 जून को राजा रघुवंशी का शव वीसावडोंग के पास एक गहरी खाई में मिला। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए साथ SIT गठित कर दी है। साथ ही लापता पत्नी की तलाश में जुट गई है।



शव को सबसे पहले पुलिस ड्रोन ने वीसावडोंग पार्किंग लॉट के पास रिआत अरलियांग की गहरी खाई में सुबह 11:48 बजे देखा। खतरनाक और दुर्गम इलाके में शव मिलने के कारण पुलिस टीम ने शव को पार्किंग लॉट तक लाया। जहां 3:30 से 4:00 बजे के बीच मजिस्ट्रेटी जांच की गई। जांच की अध्यक्षता सोहरा की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट स्म्टि अडियल आर. किन्टा ने की।शव की पहचान मृतक के दाहिने हाथ पर बने ‘Raja’ टैटू से की गई। घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की स्ट्रिप, वीवो मोबाइल की टूटी एलसीडी स्क्रीन और मृतक की कलाई से स्मार्ट वॉच जब्त की गई है
शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलॉन्ग स्थित NEIGRIHMS भेजा गया है।

पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है, यहां तक कि हत्या की आशंका भी बरकरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई जा रही है। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी अब भी लापता है और उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण इलाके के बावजूद पुलिस, SDRF, SOT और वेस्ट जयंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब की टीमों ने लगातार सर्च अभियान जारी रखा, जिसका नतीजा मिला।

अन्य ख़बरें

परभणी के हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Newsdesk

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नई टीम बनाई, माधव आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading