May 28, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिक

बेंगलुरु भगदड़ : बेटे की कब्र पकड़कर रोया पिता

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाते समय हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 47 लोग घायल हो गए थे. लेकिन इस हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सामने आजीवन न भरने वाला जख्म मिल गया है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक पिता अपने बेटे की कब्र से लिपटकर रोते नजर आ रहा है. भावुक कर देने वाले इस द़श्य ने सभी को झकझोर दिया.

बता दें कि भगदड़ में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट भौमिक लक्ष्मण की इसमें मौत हो गई थी. वहीं भौमिक के पिता बीटी लक्ष्मण ने अपने बेटे का शव हासन गांव में दफनाया था.
बेटे की मौत से आहत डीटी लक्ष्मण ने जमीन पर लेटकर कब्र से सिर लगाकर कहा, जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वैसा किसी और के साथ ना हो. जिस जमीन को मैंने उसके लिए खरीदा था, अब वहीं उसकी याद में स्मारक बना दिया गया है. उन्होंने कहा, अब मुझे कहीं और नहीं जाना. मैं भी यहीं रहना चाहता हूं. किसी भी बाप को वो सब नहीं झेलना चाहिए, जो मैं झेल रहा हूं.भौमिक इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था. भौमिक हमेशा की तरह कॉलेज गया था और वहां से वह अपने दोस्तों के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम गया था. लेकिन उसी दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें भौमिक समेत 11 लोगों की जान चली गई थी.
हासन जिले के बेलूर तालुक के कुप्पागोड गांव के रहने वाला भौमिक डी.टी. लक्ष्मण-अश्विनी दंपत्ति का इकलौता बेटा था. पिछले 20 सालों से बेंगलुरु में रह रहे लक्ष्मण एक छोटा-सा उद्योग चलाते हैं. उनके गांव में ज़मीन है और उनके परिवार के लोग साल में 5-6 बार यहां आते थे. अपने इकलौते बेटे को खो चुके दंपत्ति गहरे दुख में हैं.

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने किया 4 संभागों का सघन निरीक्षण, सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं

Newsdesk

15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है: एबी डिविलियर्स

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading