33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केरल : सिंगापुर के मालवाहक जहाज में लगी आग, अलर्ट पर कोच्चि और कोझिकोड के अस्पताल

Singapore cargo ship catches fire off Kerala, Kochi and Kozhikode hospitals on alert

कोझिकोड, 9 जून। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने सोमवार को सिंगापुर के ध्वज वाले मालवाहक जहाज ‘वान हाई 503’ के 18 क्रू मेंबर्स को बचा लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केरल तट से करीब 70 नॉटिकल माइल्स दूर इस मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जहाज में आग लगने की घटना केरल के बेपोर-अझिकाल तट से दूर अरब सागर में हुई। कंटेनर जहाज के 18 क्रू मेंबर्स अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, जिन्हें सुरक्षित बचाने के बाद, जहाज के फायर एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के चार क्रू मेंबर्स का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें जहाज के ऊपरी डेक पर आग धधकती हुई देखी जा सकती है।

भारतीय तटरक्षक बल के अलर्ट करने के साथ ही कोझिकोड और कोच्चि के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। नौ जून सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर एमओसी (कोच्चि) को एमओसी (मुंबई) से कंटेनर जहाज के डेक पर विस्फोट की जानकारी मिली।

यह जहाज 7 जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, जिसकी लंबाई 270 मीटर और गहराई 12.5 मीटर थी। इस बीच कोच्चि और मंगलुरु से डोर्नियर एयरक्राफ्ट और तटरक्षक बल तथा नौसेना के जहाज घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बेपोर बंदरगाह के अधिकारी कैप्टन के. अरुण कुमार ने बताया कि कुछ कंटेनर्स में ज्वलनशील तरल पदार्थ और ठोस पदार्थ और टॉक्सिक पदार्थ भी थे। बचाए गए क्रू मेंबर्स को बेपोर लाया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार इस क्रू में कोई भी भारतीय नहीं है।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading