24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

झारखंड: मैं फांसी लगाने जा रही… बॉयफ्रेंड को इतना कहकर फंदे से झूल गई तलाकशुदा महिला

कोडरमा, 10 जून । झारखंड के झुमरी तिलैया में एक तलाकशुदा महिला का शव सोमवार को उसके लिव-इन पार्टनर हर्ष सोनकर के घर पर मिला। बताया जा रहा है कि आयुषी चावला की लाश कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली।





घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आयुषी के लिव-इन पार्टनर और घरवालों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



जानकारी के अनुसार, आयुषी कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी 2018 में झुमरी तिलैया निवासी एक शख्स के साथ हुई थी, लेकिन यह रिश्ता चल नहीं पाया। पांच साल बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद पिछले दो साल से वह झुमरी तिलैया शहर के चित्रगुप्त नगर निवासी हर्ष सोनकर के साथ उसके घर पर रह रही थी। हर्ष झुमरी तिलैया में फलों की दुकान चलाता है।



उसने पुलिस को बताया कि रात को वह आयुषी के साथ था। सुबह छह बजे वह अपनी दुकान पर चला गया। इसी दौरान आयुषी ने उसे फोन कर बताया कि वह फांसी लगाने जा रही है। वह भागकर घर पहुंचा, जहां वह अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली। जब तक वह उसे उतारता, उसकी मौत हो चुकी थी।



घटना की जानकारी हर्ष ने ही पुलिस और आयुषी के परिजनों को दी। आयुषी की मां का कहना है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि तलाक होने के बाद वह झुमरी तिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में बतौर कोऑर्डिनेटर काम करती थी और झुमरी तिलैया में ही किराए के मकान में रहती थी।



आयुषी का छह साल का एक बेटा है, जो ननिहाल में रहता है। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से जब हमने उससे दूसरी शादी करने की बात की तो वह तैयार हो गई। इसके बाद हमने उसके लिए लड़के की तलाश शुरू की थी। बहरहाल, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आयुषी ने खुद फांसी लगाई या फिर उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment