29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम ने कराई थी पति की हत्या, कबूल किया अपना जुर्म

Raja Raghuvanshi Murder Case Latest News, 11 जून। सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना कराया, तो खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए थे। पुलिस ने इन सबूतों के बारे में जब सोनम से सवाल किया, तो वह मौन हो गई। लेकिन इसके बाद सोनम ने सभी सबूतों को देखते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सोनम ने कबूल कर लिया कि उसने तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मेघालय से सोनम लगातार अपने प्रेमी राज को अपने लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी देती रही। वह बताती रही कि अब ये लोग कहां पहुंचे हैं और आगे क्या करने जा रहे हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि शादी के बाद ही सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। प्लान के अनुसार यह सब कुछ किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि सोनम ने अपनी सास को भी झूठ बोला था कि उसने अपरा एकादशी का व्रत रखा था, जबकि होटल से यह जानकारी मिली कि उसने खाना खाया था।

यही नहीं, पुलिस को मेघालय रेलवे स्टेशन से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी मिला था। सोनम ने इस मामले में पुलिस जांच को भटकाने की पूरी कोशिश की। उसने राजा रघुवंशी के फोन से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की थी, जिसे उसने कैप्शन दिया था ‘सात जन्मों का साथ’। हालांकि जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो सोनम ने सब सच उगल दिया।

 

 

 

अन्य ख़बरें

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

Leave a Comment