27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने इंदौर को शर्मसार किया : कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर, 12 जून । वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि मेघालय हनीमून हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने पूरे इंदौर शहर को शर्मसार कर दिया है।

इंदौर से ताल्लुक रखने वाले विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसी घटना कभी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे न केवल व्यक्ति या खास परिवार बल्कि पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

मंत्री ने कहा कि उन्हें सोनम रघुवंशी के बारे में बात करने में भी शर्म आती है, जिसने मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी।

विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “इंदौर का जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे उसका (सोनम रघुवंशी) नाम लेने में भी शर्म आती है। उसने पूरे इंदौर को शर्मसार कर दिया है।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जीवन के मूल्य सिखाएं, अन्यथा उनके बच्चों के पालन-पोषण के सारे प्रयास व्यर्थ हो जाएंगे और वे सोनम रघुवंशी जैसे बन जाएंगे।

विजयवर्गीय ने कहा, “बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखाना अच्छी बात है, लेकिन उनमें मूल्यों का संचार करना भी उतना ही जरूरी है, अन्यथा वे सोनम रघुवंशी जैसे बन जाएंगे। उसने पूरे इंदौर को शर्मसार कर दिया है।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी राजा रघुवंशी की जघन्य और रहस्यमयी हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना दर्दनाक है।

उन्होंने कहा कि एक गलती ने न केवल कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी, बल्कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वालों सहित कई परिवारों को तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं इस घटना से बहुत आहत हूं। यह हमें कई सबक सिखाती है। जब दो परिवार शादी के जरिए एक साथ आते हैं, तो चीजों का बहुत बारीकी से ख्याल रखना पड़ता है। अपने बच्चों को इतनी दूर जाने देने के बारे में भी सोचना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment