November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच डेढ़ घंटे हुई मुलाकात, लग रही हैं कई अटकलें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुंबई की एक होटल में हुई ये बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।
दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद संभावित गठबंधन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
ये बैठक ऐसे वक्त हुई है, जब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहित कंबोज, मनसे के प्रमुख नेता बाला नांदगांवकर, नितिन सरदेसाई और संदीप देशपांडे भी मौजूद थे।
2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ये फडणवीस और राज की पहली औपचारिक मुलाकात है।
दावा किया जा रहा है कि मुलाकात में फडणवीस ने राज के बेटे अमित ठाकरे के लिए विधान परिषद में जगह देने की पेशकश की है। अमित माहिम से विधानसभा चुनाव हार गए थे।
हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज के साथ गठबंधन के संकेत दिए थे। उद्धव ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता जो चाहेगी, वही होगा।
वहीं, संजय राउत ने भी कहा था कि उनकी पार्टी और मनसे संभावित सुलह पर कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं और इसमें कोई राजनीतिक अहंकार नहीं है।
दोनों भाइयों के बीच गठबंधन की चर्चाओं को देखते हुए मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment