24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एयर इंडिया क्रैश के इकलौते जीवित बचे व्यक्ति से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात

Air India Plane Crash News Update । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान हादसे में इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश इस दुर्घटना में घायल हुए हैं और फिलहाल अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाजरत हैं।

रमेश अपने 45 वर्षीय भाई अजय कुमार राकेश के साथ सफर कर रहे थे, जो इस हादसे में मारे गए। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान रमेश ने दुर्घटना के भयावह क्षणों को साझा किया।

उन्होंने कहा, “मेरा भाई अलग पंक्ति में बैठा था और बच नहीं पाया। मुझे आज तक समझ नहीं आता कि मैं कैसे बच गया।”
उन्होंने आगे कहा, “कुछ समय के लिए तो मुझे लगा कि अब मेरी मौत निश्चित है। सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ — धमाका, टक्कर, आग… मैं किसी तरह एक छोटी सी जगह पाकर बाहर निकल पाया।”

हादसे से ठीक पहले के पलों को याद करते हुए रमेश ने कहा, “टेकऑफ के बाद विमान थोड़ी देर के लिए रुका हुआ सा लगा, फिर अचानक नीचे की ओर झुका और एक इमारत से जा टकराया। मैं उस तरफ बैठा था जहां टक्कर नहीं हुई, शायद वही मेरी जान बचा गया।”

हालांकि घायल होने के बावजूद रमेश को मलबे से बाहर निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने कई अन्य घायलों से भी मुलाकात की, जिनमें से अधिकांश बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब छात्र डाइनिंग हॉल में लंच कर रहे थे। तभी लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में स्थित कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। यह इलाका एयरपोर्ट से महज 3 किमी दूर है।

दुर्घटना के बाद बड़ी स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया भी जारी है। इस बीच, जांच एजेंसियां हादसे के कारणों की तह तक पहुंचने के लिए मलबे की बारीकी से जांच कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment