26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश : विमान हादसे में ग्वालियर के मेडिकल छात्र आर्यन राजपूत की मौत, परिवार में शोक की लहर

ग्वालियर, 14 जून । गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में ग्वालियर निवासी मेडिकल स्टूडेंट आर्यन राजपूत की दर्दनाक मौत हो गई। आर्यन की मौत के बाद उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आर्यन राजपूत अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिगसौली गांव के रहने वाले थे। जिस वक्त प्लेन क्रैश हुआ, उस दौरान वह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की मेस में अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे। उसी वक्त बिल्डिंग पर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आर्यन की मौत की खबर के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है। पूरा गांव गमगीन है।

परिवार के भाई भीकम सिंह ने पत्रकारों को बताया, “आर्यन बहुत होनहार स्टूडेंट था। उसने गांव में ही रहकर 12वीं तक पढ़ाई की और पिछले साल नीट एग्जाम क्लियर किया। इसके बाद उसे अहमदाबाद का सरकारी मेडिकल कॉलेज अलॉट हुआ था। आर्यन अभी 31 मई को अहमदाबाद से अपने गांव आया था। यहां परिवार वालों से मुलाकात हुई थी, लेकिन गुरुवार को हुए विमान हादसे में आर्यन ने अपनी जान गंवा दी।”

दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट एआई 171 गुरुवार दोपहर क्रैश हो गई। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें सिर्फ एक बच सका। गुरुवार दोपहर 1:38 बजे जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, कुछ ही सेकंड बाद अस्पताल के हॉस्टल से टकरा गया और भयानक आग लग गई।

विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अन्य मृतक यात्रियों में 168 भारतीय, 52 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं।

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई राजनीतिक दिग्गजों ने शोक प्रकट किया है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading