25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी का मर्डर, सोनीपत के नहर में मिली लाश, गला रेतकर की गई हत्या

Haryana Model Murder Case – हरियाणा के सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव खांडा से गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिला. युवती के शव को जब बाहर निकाला गया तो युवती की हत्या गला रेतकर की गई थी और युवती की पहचान पानीपत के खलीला माजरा गांव की शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के तौर पर हुई है. सिम्मी चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल के तौर पर काम करती थी. डेड बॉडी बरामद हो जाने के बाद उसके परिजनों और पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

सोनीपत के गांव खांडा से गुजरने वाली रिलायंस नहर में एक युवती का शव पुलिस को बरामद हुआ था जिसकी पहचान हरियाणवीं एल्बम में मॉडल के तौर पर काम करने वाली शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के तौर पर हुई. वो पानीपत की सतकरतान कालोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी. रविवार को ही मृतक शीतल की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी. डेड बॉडी की पहचान उसके हाथ और बॉडी पर बने टैटू से हुई है.
तेजधार हथियार शीतल के गले पर तेजधार हथियार के निशान है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और मामले की तफ्तीश जारी है.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र में एक नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ है जिसकी गुमशुदगी का मुकदमा पानीपत में दर्ज है. मृतक युवती की पहचान शीतल के रूप में हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है.

वहीं सिम्मी चौधरी की डेड बॉडी मिलने से पहले एक कार भी सुबह दिल्ली पैरलल नहर से बरामद की गई जिसे इसराना का रहने वाला सुनील नाम का शख्स चला रहा था. कार को क्रेन की मदद से नहर से निकाला गया है. सुनील की जान बच गई है. बताया जा रहा है कि युवक सुनील सिम्मी चौधरी का दोस्त था.

सिम्मी की बहन नेहा ने बताया कि शीतल उसके साथ रहा करती थी. वो हरियाणवी एल्बम में मॉडल के तौर पर काम करती थी. 14 जून को वो अहर गांव में शूटिंग के सिलसिले में गई हुई थी जिसके बाद से वो वापस घर नहीं लौटी. इसके बाद ही उसने पूरे मामले में पुलिस में शिकायत दी थी.

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment