40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वाराणसी के गंगा घाट पर मृत मिले आंध्र प्रदेश के बुजुर्ग दंपति, 4 दिन पहले पहुंचे थे तीर्थ यात्रा पर

वाराणसी,20 जून। भेलूपुर इलाके के क्षमेश्वर घाट की सीढिय़ों पर शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के बुजुर्ग दंपति मृत अवस्था में मिले. दंपति के मुंह से झाग निकल रहा था. ऐसे में आशंका है कि उन्होंने या तो खुद ही जान दी होगी या फिर वे जहरखुरानी का शिकार हो गए. पुलिस इन दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. दंपति करीब 4 दिन पहले काशी तीर्थ यात्रा पर पहुंचे थे.
क्षमेश्वर घाट की सीढिय़ों पर बुजुर्ग दंपति के मिलने पर वहां स्थानीय लोग जमा हो गए. उनकी हालत देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के दंपति के पास से आधार कार्ड और एक कीपैड मोबाइल मिला. पास ही पानी की एक खुली बोतल भी मिली. पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पता चला कि दंपति ने अपने पोते को कई बार कॉल की थी. उधर से भी कॉल आई लेकिन, रिसीव नहीं हुई थी.
मोबाइल के जरिए ही पुलिस ने दंपति के बेटे से बात की. पता चला कि बुजुर्ग दंपति वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे. मृतकों के नाम विरामुलू गंगाराम राव (65) और उनकी पत्नी विरामुल आईअम्मा (60) हैं. दंपति के बेटे ने पुलिस को बताया कि दोनों 4 दिन पहले काशी तीर्थ यात्रा पर पहुंचे थे. क्षमेश्वर घाट के पास ही तेलगू आश्रम में दोनों रुके थे. पुलिस की सूचना पर बेटा वाराणसी के लिए रवाना हो चुका है.
इधर, यह भी आशंका है कि बुजुर्ग दंपति ने खुदकुशी की होगी. जहरखुरानी का शिकार बनने की भी चर्चा है. पुलिस इन पहलुओं पर जांच कर रही है. इसके साथ ही तेलगू आश्रम भी पुलिस पहुंची. पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति अकेले काशी पहुंचे या कोई ग्रुप उनके साथ था. अगर दंपति ने खुदकुशी की तो इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे? जहरखुरानी का शिकार बनने की संभावना कम ही लग रही है, क्योंकि दंपति के पास से कुछ रुपये भी मिले हैं.
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि मौके से पानी की खुली बोतल मिली है. एक मोबाइल फोन मिला है. वेस्ट गोदावरी पुलिस और इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. दोनों भेलूपुर में ही तेलुगु आश्रम में रुके थे. देखने से आत्महत्या प्रतीत हो रही है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा.

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading