23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

बिग बॉस 14 : रुबीना ने जीती विनर की ट्रॉफी

मुंबई, 22 फरवरी | रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विनर रहीं रुबीना दिलैक का कहना है कि सभी के दिलों को छूने का उनका एक ही मंत्र था और वह है घर में ईमानदारी से अपने गेम को खेलना। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह उस घर को काफी मिस करेंगी, जहां वह पिछले 100 दिनों से रह रही थीं। रविवार रात को विनर घोषित हुईं रुबीना अपने साथ 36 साथ रुपये और बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले गईं। उन्होंने राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली और अली गोनी को मात दी।

आईएएनएस संग हुई बातचीत में रुबीना ने कहा, “मैं हमेशा यही दुआ करती थी कि मैं फाइनल तक पहुंच जाऊं क्योंकि लोगों के दिलों को छूने का मेरा एक ही मंत्र घर में ईमानदारी से रहना था। ट्रॉफी जीतना किस्मत का खेल है। मैंने इसे किस्मत के भरोसे ही छोड़ रखा था, लेकिन जब आपको आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा मिलता है, तो वह एक बेहद खूबसूरत चीज होती है।”

रुबीना इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में लगभग पांच महीने के अपने प्रवास को पूरा किया। अब चूंकि वह जीत का ताज पहनकर अपने खुद के घर लौट रही हैं, तो उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर की याद अभी से आने लगी हैं।

रुबीना कहती हैं, “मुझे घर (बिग बॉस हाऊस) की याद आ रही है। अब मुझे लग रहा है कि मैं वापस से अंदर नहीं जा सकती इसलिए मुझे इसकी यादें और ज्यादा सता रही हैं।”

जीत में मिली राशि का वह क्या करेंगी? इसके जवाब में रुबीना ने कहा, “मेरी गोद में मेरी ट्रॉफी एक बच्चे की तरह से है और मुझे पता नहीं था कि मुझे जीत की राशि भी मिलेगी। सच बताऊं तो अभी पता नहीं है कि इनका क्या करूंगी।”

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading